{"_id":"6943b13c2756a5d0bf05ecf7","slug":"video-kanpur-increased-cold-and-dense-fog-change-the-weather-in-maharajpur-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महाराजपुर में बढ़ी सर्दी और घने कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महाराजपुर में बढ़ी सर्दी और घने कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज
महाराजपुर क्षेत्र में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घने कोहरे ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले रखा है।
सर्दी का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह से ही घरों में दुबके नजर आए। वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच मौसम को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
नरवल तहसील के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में आज सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। कोहरे की चादर पूरे दिन छाई रही ऐसे में कुछ किसान फसलों को लेकर चिंतित दिखे तो कुछ किसान इस मौसम को अपनी फसलों के लिए लाभकारी बता रहे हैं।
सिकठिया गांव के किसान राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि सर्दियों में कोहरा गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन आलू और लाही जैसी फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती ठंड और कोहरा इन फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।