{"_id":"69c64b912f14c3773503fdeb","slug":"video-maharajpur-situation-normal-petrol-pumps-limit-imposed-on-petrol-diesel-sales-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य,पेट्रोल डीजल बिक्री पर लगी 'लिमिट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य,पेट्रोल डीजल बिक्री पर लगी 'लिमिट'
कानपुर के महाराजपुर पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, हालांकि प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बिक्री के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। महाराजपुर के प्रमुख पंपों पर आने वाले उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक ईंधन तो मिल रहा है, लेकिन स्टॉक सुरक्षित रखने के लिए 20 लीटर से अधिक तेल देने पर रोक लगा दी गई है।
राजश्री फ्यूल्स के मैनेजर राज तिवारी ने बताया कि फिलहाल स्टॉक में कोई कमी नहीं है और पंप पर आने वाले हर वाहन को ईंधन दिया जा रहा है। हालांकि, किसी भी एक ग्राहक को 20 लीटर से ज्यादा ईंधन नहीं दिया जा रहा है। वहीं, तोमर फिलिंग स्टेशन के मैनेजर राजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा और स्टॉक प्रबंधन के मद्देनजर केन या डिब्बों में तेल देने पर पाबंदी लगा दी गई है।
फतेहपुर बॉर्डर स्थित पुरवामीर छिवली नदी के पास बने सिद्धि फिलिंग स्टेशन के मैनेजर मयंक चौहान ने भी पुष्टि की कि पंप पर अफरा-तफरी जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि भंडारण (होर्डिंग) को रोकने के लिए केवल उन्हीं वाहनों को ईंधन दिया जा रहा है जो पंप पर पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।