{"_id":"66052b59e89fc7b5110142ae","slug":"video-tamahara-masa-bl-raha-ha-saibra-thaga-na-eaaii-sa-nakal-aavaja-yavaka-sa-thaga-le-9800-rapaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'तुम्हारा मौसा बोल रहा हूं...' साइबर ठग ने एआई से निकाली आवाज, युवक से ठग लिए 9800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'तुम्हारा मौसा बोल रहा हूं...' साइबर ठग ने एआई से निकाली आवाज, युवक से ठग लिए 9800 रुपये
साइबर ठग लोगों को ठगी के जाल में फंसाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए रिश्तेदारों की आवाज निकालकर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। लखीमपुर खीरी जिले में साइबर ठग ने एआई के जरिए मौसा की आवाज में बात कर युवक से ठगी कर ली। पीड़ित युवक के मुताबिक होली से दो दिन पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारा मौसा बोल रहा हूं। रुपयों की जरूरत बताकर उससे 9800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ठग ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। ठगी का शिकार युवक थाने में पहुंचा, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। उसे साइबर थाने में जाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।