{"_id":"6a6e1d4820165a39a60366e8","slug":"video-dumper-driver-dies-under-suspicious-circumstances-in-mahoba-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा में डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
पत्थरमंडी कबरई के घुरघुरु पहाड़ बोल्डर लेने गए डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान कहीं दूसरी जगह जा रहे एसपी जाम लगाए लोगों से बात किए बिना ही निकल गए। तब परिजन और आक्रोशित हो गए। वह दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। जाम के चलते हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ जाने वाले वाहन सड़क के दोनों फंसे रहे। तीन घंटे बाद करीब साढ़े आठ बजे सीओ सिटी रविकांत गोंड के आश्वासन पर जाम खुला। तब आवागमन बहाल हो सका।
कस्बा कबरई के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामलखन कुशवाहा (23) डंपर चलाता था। शुक्रवार को वह डंपर लेकर घुरघुरु पहाड़ बोल्डर लेने गया था। रात करीब 11 बजे उसके साथी चालक कमलेश ने रामलखन की अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना उसके परिजनों को दी। तब परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामनारायण का आरोप है कि उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई और बाद में सूचना दी गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व घटना का खुलासा किया जाए। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान कुछ परिजन और पड़ोसी थाने के सामने पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे परिजन जाम स्थल पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद भी पुलिस अधीक्षक की गाड़ी सड़क से गुजरी तो जाम लगाए लोगों को उम्मीद जगी कि एसपी उनकी बात सुनने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और अफसरों को निर्देश देने के बाद चले गए।
एसपी के जाने के बाद जाम लगाए परिजन और रिश्तेदार भड़क गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। शाम करीब आठ बजे सीओ सिटी ने मृतक के परिजनों से वार्ता की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब साढ़े आठ बजे जाम खुला और परिजन वार्ता करने के लिए तैयार हुए। वहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता खलबल की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि वह हाईवे से निकलकर कहीं और जा रहे थे। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए और सीओ को मौके पर भेजा। जिसके बाद कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।