Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : beneficiaries treatment free health camp children and elderly advised protect themselves from cold
{"_id":"676585abf6462b2bb201232d","slug":"video-beneficiaries-treatment-free-health-camp-children-and-elderly-advised-protect-themselves-from-cold","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 83 लाभार्थियों को मिला उपचार, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 83 लाभार्थियों को मिला उपचार, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के हनुमान नगर भीटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांव सहित मुहल्लों से आने वाले करीब 83 लाभार्थियों की जांच कर दवा दी गई। पीएचसी अधीक्षक डाॅ. अभिषेक राय ने बताया कि मौसम के बदलने का असर लोगों की सेहत पर पढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में खानपान के साथ पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि सुबह और शाम को ठंड का ज्यादा है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्ग पर ज्यादा है। एक तरफ बच्चे जहां ठंड की चपेट में आने से निमोनिया से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग बुखार और सर्दी की चपेट में है। चिकित्सक ने आने वाले मरीजों का सलाह दिया कि सर्दी, खांसी के साथ बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेंवन करें। कहा कि गले के इंफेक्शन से बचाव के लिए सभी को गुनगुना पानी पानी चाहिए। बताया कि आम तौर पर खांसी होने पर लोग बिना जानकारी के सिरप का प्रयोग करते है, लेकिन खांसी के स्वरूप के आधार पर दवा लेनी चाहिए। कभी कभार गलत सीरप का प्रयोग करने से खांसी का रूप बदल जाता है। सुबह करीब दस बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलने वाले शिविर में 83 मरीजों को परामर्श देकर दवा दी गई। इस दौरान ममता देवी, रेखा, नीलम, माला, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कविता, विकास, रंजना, बबिता, आरुही, चंदा को उपचारित किया गया। शिविर में गरिमा, बबीता, धर्मावती, उषा, पुष्पा, सुमन, गीता, साधना, सुशीला, विमला ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।