{"_id":"6a81f03481da66a57a0984c6","slug":"video-150th-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-celebrated-in-ccsu-colorful-programs-presented-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शिप्रा रस्तोगी, सुनील भराला, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, अजय गुप्ता और पूर्व विधायक हरपाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।