{"_id":"69f473e1f70bf4d73a0b636e","slug":"video-meerut-women-continue-protest-for-second-day-in-meerut-against-housing-notices-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी, नोटिस वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी, नोटिस वापस लेने की मांग
मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट स्थित तिरंगा चौक सेक्टर-2 में आवास विकास परिषद द्वारा लगाए गए नोटिस के विरोध में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिना सुनवाई और पर्याप्त समय दिए मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इससे उनके आशियाने और रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।
महिलाओं ने प्रशासन से नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।