{"_id":"6a660cdd027ca382e708bfff","slug":"video-cashless-medical-scheme-for-teachers-launched-cards-distributed-to-86-teachers-in-pilibhit-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 86 शिक्षकों को बांटे गए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 86 शिक्षकों को बांटे गए कार्ड
Mukesh Kumar
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:04 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जनपद के महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उनके आश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 86 कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि योजना के पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सचिन मिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।