{"_id":"69bbed836aaa7ea8d30b6fbc","slug":"video-rayabral-ma-bjal-ka-tara-carana-val-tha-kabugdha-samata-paca-aarapa-garafatara-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बिजली के तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बिजली के तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली में बिजली के तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक क्विंटल 12 किलो चोरी का तार बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी सीतापुर, बहराइच और लखनऊ के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि बीते 14 मार्च की रात शिवगढ़ इलाके से बिजली के तार चोरी किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेशगंज गांव के पास कुछ लोग बिजली तार चोरी करने की योजना बना रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेराबंदी करके सीतापुर जिले के रामपुरकला थाना क्षेत्र के धीरपुर मजरे दौलतपुर गांव निवासी सूरज, सकरन थाना क्षेत्र के लखुवा बेहड़ गांव निवासी अमित, धम्मौर थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी पुष्पेंद्र, लखनऊ जिले के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फरीदी नगर निवासी विनीत कश्यप, बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवलकला गांव निवासी सलीम को पकड़ा।
इसमें विनीत कश्यप और सलीम कबाड़ी हैं और चोरी के तार की खरीदारी करके उसकी बिक्री करते थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शिवगढ़ से चोरी हुए तार, चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। बीते 10 मार्च की रात चोरों ने अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में भी बिजली के तार की चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने यह बात स्वीकार भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।