{"_id":"69aed507c1a1badc16035c6c","slug":"video-rayabral-ma-blka-paramakha-ka-bhataja-va-bhajapa-nata-ka-bhaii-ma-tanatana-palsa-na-kaya-bca-bcava-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में ब्लॉक प्रमुख के भतीजे व भाजपा नेता के भाई में तनातनी, पुलिस ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में ब्लॉक प्रमुख के भतीजे व भाजपा नेता के भाई में तनातनी, पुलिस ने किया बीच-बचाव
रायबरेली के ऊंचाहार ब्लॉक में बैठक के बाद ब्लॉक प्रमुख के भतीजे अंकित मौर्या उर्फ कैश व भाजपा के अवध क्षेत्र पिछड़ा वर्ग के मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल के भाई बीडीसी सदस्य मनीष कौशल आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गये। वहां मौजूद सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर बीच- बचाव किया। घटना से नाराज भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मनीष कौशल ने कोतवाली में तहरीर देकर अंकित मौर्य पर जानलेवा हमला करने की नियति से रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया है। वहीं अंकित मौर्य ने भाजपा नेता व उनके भाई पर बीडीसी सदस्यों को गेट पर रोकने व उनपर व उनके साथी बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।