{"_id":"69c8ef56f4676cc2fc0d4794","slug":"video-rayabral-ma-saldara-ka-lina-ghata-ab-kavaiisa-ka-le-bhataka-raha-upabhakata-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सिलिंडर की लाइन घटी, अब केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सिलिंडर की लाइन घटी, अब केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता
रायबरेली के लालगंज में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लगने वाली लंबी कतारें अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं। लेकिन, अब उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण केवाईसी बन गया है। केवाईसी न होने से कई लोग इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। शनिवार को नगर के बाईपास स्थित गैस एजेंसी पर 500 से अधिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए गए। इससे पहले कई दिनों से यहां लंबी कतारें लग रही थीं।
एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने 17 मार्च तक बुकिंग कराई थी, उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। रविवार को 18 तारीख तक बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। सिलिंडर मिलने से लोगों को राहत जरूर मिली है। लेकिन केवाईसी को लेकर नई दिक्कत खड़ी हो गई है। रविवार को भी कई उपभोक्ता केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पहुंचे। यहां उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
उपभोक्ताओं ने बताया कि दस्तावेज पूरे होने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर भीड़ कम होने के बावजूद केवाईसी के लिए काउंटर पर लोगों की भीड़ देखी गई। कई लोग सुबह से लाइन में लगे रहे। फिर भी काम नहीं हो सका। इनमें कई महिला उपभोक्ता शामिल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। साथ ही अलग से व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को भटकना न पड़े। नगर की इंडियन गैस एजेंसी में स्थिति सामान्य रही। पहले से बुक किए गए सिलिंडर वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।