{"_id":"68736da7e282c661af0ef7de","slug":"video-sakha-paugdha-daha-rajavaha-jallpara-thhaii-mainara-ma-sarafa-tal-para-aaya-pana-thhana-rapaii-ka-kama-paravabhata-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूखा पड़ा डीह रजवहा, जलालपुर धई माइनर में सिर्फ तली पर आया पानी; धान रोपाई का काम प्रवाभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा पड़ा डीह रजवहा, जलालपुर धई माइनर में सिर्फ तली पर आया पानी; धान रोपाई का काम प्रवाभित
यूपी के रायबरेली में दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गंग नहर से निकलने वाली जलालपुर धई माइनर में क्षमता से कम पानी आने से कुलाबा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण सैकड़ों एकड़ पर धान की रोपाई में दिक्कते आ रही हैं। किसानों को पंपसेट लगाकर पानी भरना पड़ रहा है।
मुन्ना सिंह का पुरवा, बहादुरगंज गांव निवासी किसान शिवप्रसाद पाल ने बताया कि वह पंपिंग सेट से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। पानी कम होने से नहर में पंपिंग सेट भी पूरी क्षमता से पानी नहीं दे पा रहा है। किसान शिवप्रसाद पाल, सुनील कुमार पासी, रामकरन यादव, गुड्डू प्रजापति, राजू, भोला शंकर त्रिवेदी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, श्रीराम यादव ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में जेई हरिश्चंद्र ने बताया कि पानी नहरों में छोड़ा गया है। अगर, क्षमता से कम पानी है तो जल्द ही फुल पानी चलाया जाएगा।
इसके अलावा परशदेपुर क्षेत्र से निकले डीह रजवहा में भी पानी न आने से रजवहा में झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। इससे धान की रोपाई ठीक से समय पर नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। इस नहर से लगभग 50 हजार किसान सिंचाई करते हैं। इसकी दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। इस रजवहा से रायबरेली व प्रतापगढ़ जिले के भी किसान सिंचाई करते हैं। इससे निकली दर्जनों माइनर भी सूखी पड़ी हैं। किसान राजकुमार मौर्य, पम्मू सिंह, सुशील सिंह, रामअचल यादव, राकेस कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि नहर में पानी न आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। देर से रोपाई होने पर पैदावार प्रभावित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।