{"_id":"6a2ea378d7bec3a8c40c5da1","slug":"video-video-haiiva-kanara-thakana-para-caya-pa-raha-thapata-ka-bika-na-mara-takakara-cara-ghayal-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे किनारे दुकान पर चाय पी रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे किनारे दुकान पर चाय पी रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल
लालगंज (रायबरेली)। उन्नाव हाईवे पर सैमसी गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चाय पी रहे दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
डलमऊ के इंदेमऊ निवासिनी सुमन अपने पति राम सिंह के साथ मायके सातनपुर जा रही थीं। रास्ते में सैमसी गांव के पास हाईवे किनारे एक दुकान पर दोनों चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान सातनपुर निवासी बाइक सवार धीरज और मंगल तेज गति से वहां पहुंचे और अनियंत्रित होकर दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में सुमन व उसके पति राम सिंह, धीरज और मंगल घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।