{"_id":"6a2ea3d0b8a651f6f90f5697","slug":"video-video-kamara-ma-fatha-sa-ltaka-mal-yavata-ma-na-thakha-ta-maca-gaya-kaharama-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, मां ने देखा तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, मां ने देखा तो मच गया कोहराम
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के छोटा गेगासों गांव में रविवार को एक युवती ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासिनी रचना निषाद (25) पुत्री हीरालाल घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चुन्नी के सहारे फंदे से लटकी मिली।
घटना के समय उसकी मां शिवप्यारी नीचे खाना बना रही थीं। काफी देर तक बेटी के बाहर न आने पर वह उसे बुलाने कमरे में पहुंचीं। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की मां ने बताया कि रचना काफी समय से बीमार रहती थी। उसके पिता हीरालाल और भाई विपिन दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीएचसी के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि युवती को अस्पताल लाया गया था लेकिन जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।