{"_id":"6a36510dd1df85e3a202fe0e","slug":"video-video-rayabral-ma-faramara-rajasatara-ma-fasa-kasana-85-paratashata-kama-para-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में फार्मर रजिस्ट्री में फंसे किसान, 85 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में फार्मर रजिस्ट्री में फंसे किसान, 85 प्रतिशत काम पूरा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी होने की संभावना के बीच फार्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसान परेशान हैं। बड़ी संख्या में किसान कृषि रक्षा इकाई कार्यालय पहुंचकर अपनी पात्रता और आवेदन की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष किसानों के सामने मुख्य समस्या भूमि के बंटवारे और विरासत से जुड़े अभिलेखों की है।
कई मामलों में हिस्सेदारी स्पष्ट न होने से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी कई किसान कृषि रक्षा इकाई पहुंचे। रणगांव निवासी रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने खेती की जमीन का बैनामा कराया है। कई बार फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन कराया, लेकिन उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची।अधिकारियों ने जांच में बताया कि उनका बैनामा वर्ष 2021 में हुआ था। नियमानुसार 1 फरवरी 2019 के बाद खरीदी गई भूमि पर नए लाभार्थी इस योजना के पात्र नहीं होते हैं।
बेहटा कला के प्रगतिशील किसान हनुमान सिंह ने बताया कि उन्हें योजना की सभी किस्तें मिल चुकी हैं, लेकिन कई किसान विरासत और भूमि अभिलेख संबंधी समस्याओं के कारण रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इससे उन्हें तहसील और कृषि विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
किसान अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि अब खाद और बीज वितरण में भी फार्मर रजिस्ट्री का महत्व बढ़ गया है। किसान के हिस्से के क्षेत्रफल के आधार पर ही खाद और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में अधिक से अधिक किसान रजिस्ट्री कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कृषि रक्षा इकाई प्रभारी आशीष प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।