बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO: युवक की मौत पर बवाल, चारपाई पर शव रखकर हाईवे किया जाम, पथराव

VIDEO: युवक की मौत पर बवाल, चारपाई पर शव रखकर हाईवे किया जाम, पथराव

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:22 PM IST
VIDEO: युवक की मौत पर बवाल, चारपाई पर शव रखकर हाईवे किया जाम, पथराव
सड़क हादसे में युवक की मौत पर मंगलवार को बवाल हो गया। मामले में कार्रवाई किए जाने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने चारपाई पर युवक का शव रखकर न सिर्फ रायबरेली-जौनपुर हाईवे जाम कर दिया, बल्कि पथराव किया। पथराव से सलोन कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों व मुसाफिरों को चोटें आई। परशदेपुर चौकी प्रभारी की निजी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक पुलिसकर्मियों को काफी दूर तक दौड़ाया। हाल ये रहा कि पुलिस अफसरों व अन्य पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। एएसपी आलोक सिंह और एसडीएम ने मामले में कार्रवाई कराने और मुआवजा दिलाए जाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद मामला शांत हो सका। बवाल पर हाईवे पर जाम लगने से लोग बेहाल हुए। खम्हरिया पूरे कुशल गांव निवासी मेवालाल सरोज (35) बीती 28 जून की सुबह करीब 10 बजे मेवालाल साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि राजापुर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह उर्फ रघुराज प्रताप सिंह, उसके भाई लव सिंह और गुड्डू सिंह ने जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 29 जून को लखनऊ मेडिकल ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई थी। मृतक युवक की पत्नी राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि, उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की। सोमवार देर रात सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए और घर लौट आए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने चारपाई पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी, सीओ सलोन यादुवेंद्र पाल सिंह के अलावा सलोन, डीह, नसीराबाद, भदोखर और जगतपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने परिजनों से वार्ता कर आर्थिक सहायता, आवासीय व कृषि पट्टा, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया और पुलिस व राहगीरों पर अचानक ईंट पत्थर चला दिए। पथराव इस कदर हुआ कि पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस को फायर स्टेशन तक खदेड़ा और लगातार पत्थर बरसाते रहे। घटना में सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम समेत कई पुलिसकर्मी को ईट पत्थर लगने से चोटें आई। परशदेपुर चौकी प्रभारी की निजी कार भी और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालात बिगड़ने पर एएसपी आलोक सिंह, सीओ महराजगंज और सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने मृतक युवक की पत्नी राजरानी और बेटी से वार्ता किया। एएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, आवासीय पट्टा, कृषि पट्टा, पारिवारिक लाभ योजना तथा परिवार की मांग के अनुसार एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन जाम समाप्त करने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: विधायक जीत राम कटवाल ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

30 Jun 2026

Meerut: ग्राम सांधन के ग्रामीणों ने दूसरे गांव को पानी सप्लाई का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

30 Jun 2026

Baghpat: 54 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि के विरोध में डीपीआरओ कार्यालय पर धरना

30 Jun 2026

लखनऊ में पर्यटन भवन में होगी पार्किंग की व्यवस्था, अब नए स्वरूप में दिखेगा

30 Jun 2026

Chamba: भाजपा ने प्रदेश सरकार पर लगाए उपेक्षा के आरोप, परिवहन व्यवस्था पर उठाए सवाल

30 Jun 2026
विज्ञापन

Video: बहराइच में दोस्त के बुलावे पर घर से निकले ट्रांसपोर्टर की हत्या

30 Jun 2026

बिसावर में मिठाई की दुकान के अंदर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

30 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: परिवर्तन संकल्प सम्मेलन से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

30 Jun 2026

Kullu: बंटी सराजी बोले- रजनी शर्मा को न्याय मिलने तक आमरण अनशन रहेगा जारी

30 Jun 2026

लखनऊ में भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश विस्थापन का रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने किया विरोध

30 Jun 2026

लखनऊ के नादरगंज में अमर उजाला के प्रिंटिंग प्रेस का डीपीएस के बच्चों ने किया भ्रमण

30 Jun 2026

रायबरेली में जिला अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी ने अर्ध विक्षिप्त से की मारपीट

30 Jun 2026

Bilaspur: एमकॉम छात्रों को गलत विषय पढ़ाने पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

30 Jun 2026

कानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

30 Jun 2026

अमृतसर: गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया

30 Jun 2026

Shimla: हाटकोटी में भाजपा महासू जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, डॉ. राजीव बिंदल ने किया शुभारंभ

30 Jun 2026

हिसार में निगम ने स्पेशल खोले काउंटर ,आज खत्म हो जाएगी छूट

30 Jun 2026

अलीगढ़ के मदारगेट स्थित पुराने ताला मार्केट में जर्जर इमारत का गिरा मलबा

30 Jun 2026

Mandi: पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

30 Jun 2026

रामलला दर्शन से पहले अजय राय नजरबंद, कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि गेट पर शुरू किया धरना

30 Jun 2026

अयोध्या में निषाद चौक पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

30 Jun 2026

सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में एसडब्ल्यूएम रूल्स पर कार्यशाला आयोजित, स्वच्छ कचरा प्रबंधन पर दिया गया जोर

अयोध्या में राम मंदिर प्रकरण में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट व रासुका लगाने की मांग

30 Jun 2026

रामलला के दर्शन करने गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, वीडियो जारी कर बताई स्थिति

30 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में बारिश से सड़कों पर जलभराव, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

30 Jun 2026

Kangra: बहन की विदाई के बाद भाई की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

30 Jun 2026

बहराइच में मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 2.34 क्विंटल नशीली कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

30 Jun 2026

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

30 Jun 2026

रोहतक में संपत्ति कर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के अंतिम दिन

30 Jun 2026

गोंडा में बीएड परीक्षा देने आई छात्रा को बचाने में भाई को लगा करंट, मौके पर मौत

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed