{"_id":"6a1ece141ecfe837980b7498","slug":"video-two-persons-carrying-a-reward-of-rs-50000-each-arrested-in-gst-fraud-case-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीएसटी फर्जीवाड़ा में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी फर्जीवाड़ा में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार
जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग के मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपी फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम कर सरकार को भारी राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप में वांछित चल रहे थे। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कोतवाल जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज प्राथमिकी के मामले में वांछित आरोपी सौरभ अग्रवाल उर्फ सन्नी और अजीत कुमार को दिल्ली के हरिनगर क्लाॅक टावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।