{"_id":"69de1cef1c8c70155706fa64","slug":"video-congregation-was-delighted-by-the-guruvani-kirtan-of-the-ragi-jatha-of-amritsar-in-shahjahanpur-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अमृसर के रागी जत्थे की गुरुवाणी कीर्तन से संगत निहाल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अमृसर के रागी जत्थे की गुरुवाणी कीर्तन से संगत निहाल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ आयोजन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:24 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में खालसा साजना दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस बीच विशेष दीवान के सामने संगत ने माथा टेका। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
मंगलवार सुबह श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से सुखमनी साहिब साहिब के पाठ किए गए। गुरमीत सिंह, अवतार कौर की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब व गुरवचन सिंह माटा की ओर से रखवाए गए श्रीसहज पाठ के भोग पड़े। इस बीच फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। हजूरी रागी गुरध्यान सिंह, सदजाप सिंह,जसपाल सिंह ने शबद गायन किए। पंजाब के अमृतसर से आए सतवीर सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के इंचार्ज प्रोफेसर दिलप्रीत सिंघ ने कीर्तन किया। दीवान का संचालन करते हुए जगजीत सिंह ने गुरु गोविंद के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने अवतार कौर, गुरमीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। संजय गुप्ता की ओर से सभी पदाधिकारियों, स्कूली बच्चो को श्री गुरु गोविंद सिंह के स्वरूप भेंट किए गए। जुझार सिंह मोंगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह, बिट्टू बजाज, राजू बग्गा, निरंकार सिंह, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।