{"_id":"68540130f25331cff504f637","slug":"video-mahatma-ramchandra-successor-paid-obeisance-to-guru-satta-in-shahjahanpur-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में महात्मा रामचंद्र के उत्तराधिकारी ने गुरु सत्ता को किया प्रणाम, साधकों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में महात्मा रामचंद्र के उत्तराधिकारी ने गुरु सत्ता को किया प्रणाम, साधकों से की मुलाकात
शाहजहांपुर में महात्मा श्रीरामचंद्र महाराज (बाबूजी) के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और श्रीरामचंद्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी. पटेल (दाजी) ने बृहस्पतिवार को महात्मा की समाधि पर नमन कर गुरु सत्ता को प्रणाम किया। इस मौके पर ध्यान साधना भी कराई गई।
बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे मिश्रीपुर स्थित श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचे। उन्होंने महात्मा रामचंद्र की समाधि पर नमन किया। इसके बाद पूरे आश्रम का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। दाजी आश्रम के ध्यान कक्ष में गए और यहां बाबूजी के साथ बिताए समय को याद किया।
उसके बाद वह माधौ गोपाल अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले और अन्य जनपदों से आए साधकों से मुलाकात की। एक होटल में ध्यान सत्र में शामिल हुए। इसमें सैकड़ों की संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया। ध्यान यूक्रेन के प्रशिक्षक मैकसिम आर्टिमेन्को ने कराया।
इस मौके पर आश्रम प्रबंधक आर रामानाथन, माधोगोपाल अग्रवाल, जोन प्रभारी दीपक त्यागी, प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल, आशीष सिंह अशोक गर्ग, गोपाल अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।