{"_id":"69db963020493709480e8006","slug":"video-nagar-kirtan-procession-was-held-in-shahjahanpur-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:25 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में खालसा साजना दिवस (बैसाखी) को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का रविवार को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। दोपहर 12 बजे शहर के चारखंभा स्थित पेट्रोल पंप से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन में पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पानी से छिड़काव के साथ ही महिलाएं झाड़ू लगाते हुए और पुष्प डालते हुए चल रही थीं। श्री गुरुनानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का समापन हुआ। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, धार्मिक सचिव जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।