{"_id":"676acf01d14a7bb543031139","slug":"video-shahajahapara-ma-gahamatara-amata-shaha-ka-byana-ka-varathha-ma-kagarasa-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध जारी है। शाहजहांपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल मार्च कर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। टाउनहाल से कार्यवाहक अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। रास्ते में शहीद प्रतिमा के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच मांग पत्र दिया गया। इसमें बताया कि गृहमंत्री ने टिप्पणी कर दलित समाज का अपमान किया है। भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बार हद पार कर दी। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी। सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद प्रतिपक्ष की संविधान बचाए रखने के लिए संकल्पबद्ध हैं। अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग अटल है। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी, नवाब फैजान अली खां आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।