{"_id":"69fdb9f397d9617a3f071025","slug":"video-vathhayaka-ramafarana-padaya-bl-bgal-ka-janata-na-aatakavatha-sarakara-ka-ukhaugdha-faka-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक रामफेरन पांडेय बोले- बंगाल की जनता ने आतंकवादी सरकार को उखाड़ फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक रामफेरन पांडेय बोले- बंगाल की जनता ने आतंकवादी सरकार को उखाड़ फेंका
श्रावस्ती में इकौना से दो बार के भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच राज्यों में हुए चुनावों में से तीन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विशेष रूप से बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि 15 साल बाद बंगाल की जनता ने आतंकवादी सरकार को गिराकर रामराज की स्थापना करने का कार्य किया है। बंगाल की जनता के इस कार्य के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करते करता हूं। जनता का आक्रोश 94 प्रतिशत के मतदान के रूप में दिखा और जनता ने बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 सीटों का जनादेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। तीन राज्यों में मिली जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा है। बंगाल में जनता ने बदलाव का फैसला किया है। यह बदलाव राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।