{"_id":"69f7266a29a82eb1bc0938d5","slug":"video-aap-stages-protest-against-smart-meters-alleges-digital-loot-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, डिजिटल लूट का लगाया आरोप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, डिजिटल लूट का लगाया आरोप; VIDEO
स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौक) पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है और यह जनता के लिए राहत के बजाय आर्थिक बोझ बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उनके अनुसार प्रदेश में लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग और तेजी से बैलेंस खत्म होने की समस्या से जूझ रहे हैं। काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने कहा कि सरकार जबरन प्रीपेड मीटर लगाकर जनता की जेब काट रही है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका जताई। जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह कुशवाहा ने कहा कि डिजिटल इंडिया के नाम पर डिजिटल लूट हो रही है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने नलकूपों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया। घोरावल विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की तरफ से जबरन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। आदिवासी नेता वशिष्ठ पनिका ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।