एनटीपीसी रिहंद, सीएसआर विभाग की ओर से संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि संजय आरती, परियोजना प्रमुख (रिहंद) मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंजू नायक, परियोजना प्रमुख (सिंगरौली), प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा वनिता समाज, नीली मंडल समिति, बीना महिला मंडल समिति की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आरती ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला समाज विभाग की अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष सात विद्यालयों की कुल 140 बालिकाएं प्रशिक्षण में शामिल होंगी। कार्यशाला के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर पूर्व प्रतिभागियों एवं डीएवी स्कूल की छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।