{"_id":"69f48137d33140b373022855","slug":"video-procession-held-gautam-buddha-birth-anniversary-spreading-message-of-peace-non-violence-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली शोभायात्रा, शांति-अहिंसा का दिया संदेश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली शोभायात्रा, शांति-अहिंसा का दिया संदेश; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन के तथागत हॉल में त्रिविध पावनी वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत भिक्खू आनंद सुभाष अमरनाथ ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील के पाठ से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चारू नंदन ने बुद्ध वंदना की प्रस्तुति दी।अनोखी कुशवाहा एवं सौम्या सिंह ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सांसद छोटेलाल खरवार ने बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का महत्व बताते हुए कहा कि यह मार्ग मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। डॉ.संजय कुमार सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अहिंसा, शांति, करुणा, प्रेम और दया को मानव जीवन का आधार बताया। वहीं पंकज कुशवाहा और मोहन कुशवाहा ने कहा कि क्रोध को प्रेम से, बुराई को अच्छाई से और झूठ को सत्य से जीता जा सकता है। डॉ.दिनेश सिंह, रविकांत कुशवाहा, कुशकांत कुशवाहा, मनोज मौर्य और शशिकांत वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्ध के उपदेश जीवन में शांति, धैर्य और सहनशीलता का मार्ग दिखाते हैं। इससे पहले रेलवे क्रासिंग से नगर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से लोगों को शांति, अहिंसा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिक्षा कुशवाहा, फूलपत्ती कुशवाहा, किशोरी सिंह, रामचंद्र मौर्य, विजय मौर्य, कृपाशंकर चौहान, मुन्नू, उमेश, डॉ.श्याम नारायण, दया मौर्य और पप्पू कुशवाहा सहित कई लोगों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन कामेश्वर मौर्य ने किया, जबकि सफल संचालन रवि शावक ने किया। अंत में संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।