{"_id":"69b55870922d8377df05e8e7","slug":"video-protest-demanding-district-status-for-dudhi-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिला बनाओ, विकास कराओ के नारे लगाए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी सभाओं में दुद्धी को सभी मानकों पर खरा बताते हुए जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर अमल नहीं होता। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, विष्णु कांत तिवारी, रामजी पांडेय ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला घोषित करना चाहिए। प्रदेश में ऐसे कई जिले हैं जिनकी आबादी दुद्धी क्षेत्र से भी कम है, इसके बावजूद मानक का बहाना बनाकर मांग को टाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।