{"_id":"6a1167d824685e841100c464","slug":"video-sp-takes-salute-at-parade-and-conducts-inspection-in-sonbhadra-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और अनुशासित बनाए रखने के लिए दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच की। दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य संसाधनों की कार्यशीलता परखी गई। वाहन चालकों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केंद्र, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मेस में भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। पुलिस कर्मियों के शस्त्र और बीट बुक का निरीक्षण किया। इसी क्रम में एसओजी में तैनात आरक्षी अजीत यादव को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरक्षी अजीत यादव ने 52.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इस दौरान सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ घोरावल राहुल पांडेय, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।