Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Swift action within three hours in the murder of a saree artisan in Varanasi; accused arrested following an encounter
{"_id":"6a771e3b8fba4e3b4102d380","slug":"video-swift-action-within-three-hours-in-the-murder-of-a-saree-artisan-in-varanasi-accused-arrested-following-an-encounter-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में साड़ी कारीगर की हत्या में तीन घंटे में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में साड़ी कारीगर की हत्या में तीन घंटे में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी मोहम्मद ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। शनिवार की सुबह आदमपुर थाना पुलिस को रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या की सूचना मिली थी। रवि चौहान की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला गया। फुटेज से आरोपी मोहम्मद ताजिम की पहचान हुई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताजिम को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।