{"_id":"6a61d1a8d33b1fb0220e7854","slug":"durg-fire-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4532838-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: मकान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: मकान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 03:39 PM IST
Link Copied
अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में बीती रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात रामचरण के मकान में आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया।
दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। पूरे मकान से तेज लपटें निकल रही थीं। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।
आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अछोटी गांव के एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गए। जहां कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।