{"_id":"6a2a9236aa506afb530be0f0","slug":"video-video-hajaratagaja-ka-kalga-pavaita-bna-shapasa-favavara-btha-oita-satada-ma-bthal-jagaha-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हजरतगंज का कूलिंग प्वाइंट बना शोपीस, फव्वारे बंद, ऑटो स्टैंड में बदली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हजरतगंज का कूलिंग प्वाइंट बना शोपीस, फव्वारे बंद, ऑटो स्टैंड में बदली जगह
भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम द्वारा बनाया गया कूलिंग प्वाइंट अब अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले तक यहां हरे रंग की तिरपाल के नीचे लगाए गए फॉगिंग फैन और पानी की बौछारों से राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआती दो दिनों तक यह व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई और बड़ी संख्या में लोग यहां रुककर गर्मी से राहत महसूस करते थे। लेकिन इसके बाद रखरखाव और निगरानी के अभाव में फव्वारे और पानी की बौछारें बंद हो गईं।
वर्तमान में स्थिति यह है कि कूलिंग प्वाइंट के रूप में तैयार की गई जगह का उपयोग ऑटो चालक अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए कर रहे हैं। हरी तिरपाल के नीचे ऑटो खड़े रहते हैं और चालक सवारियों का इंतजार करते दिखाई देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।