{"_id":"6a1034b95b5496e0170602d1","slug":"video-video-lkhanauu-ma-bjal-sakata-para-fata-gasasa-saugdhaka-jama-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम
जानकीपुरम जोन के भुइयां देवी मंदिर, कुटवा रोड इलाके में गुरुवार देर रात बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।
इलाके में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 500 मीटर एबीसी केबल डाली जा रही थी, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते काम धीमी गति से चल रहा है।
सूचना पर उपकेंद्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे औए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोश बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खत्म कराया।
उधर, पिंक सिटी तिवारीपुर में एलटी लाइन बांधने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फ्लैश पेटी लगाने के समय एबीसी केबल में अचानक तेज फ्लैश हो गया, जिससे लाइनमैन कमलेश झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में केके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं कर्मचारी गुड्डू को सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक न्यू कैंपस क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। कुछ दिन पहले शंभूनाथ सोसाइटी तिराहा पर काम के दौरान लाइनमैन राजेश भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोप है कि उस घटना को विभागीय अधिकारियों ने दबा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।