{"_id":"6a5f7365c45d1d8ad50a7f36","slug":"video-video-talbga-ma-cara-ka-aarapa-ka-jajara-sa-bthhakara-ka-pachhatachha-palsa-na-thana-pakashha-sa-shanpr-ka-jaca-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तैलीबाग में चोरी के आरोपी को जंजीर से बांधकर की पूछताछ, पुलिस ने दोनों पक्षों से शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तैलीबाग में चोरी के आरोपी को जंजीर से बांधकर की पूछताछ, पुलिस ने दोनों पक्षों से शुरू की जांच
तैलीबाग के रायबरेली रोड स्थित सेनानी विहार मोड़ पर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड द्वारा लोहे की जंजीर से बांधकर पूछताछ किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ चौकी ले गई।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शोरूम के बाहर फुटपाथ पर रखी लोहे की सीढ़ी का एक स्टेप चोरी हो गया था। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना और संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई थी। इसके बाद कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड उसकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार को संदिग्ध युवक शोरूम के पास दिखाई दिया, जिसके बाद कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को लोहे की जंजीर से बांधकर काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे उस स्थान पर भी ले जाया गया, जहां कथित रूप से चोरी किया गया सामान बेचा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।