{"_id":"69fee8f79e5943a7570366b9","slug":"video-aashiyana-mahila-samiti-celebrates-15th-foundation-day-honors-five-women-change-makers-in-agra-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा क्लब में महिला शक्ति का सम्मान, 15वें स्थापना दिवस पर पांच 'आशा के अग्रदूत' हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा क्लब में महिला शक्ति का सम्मान, 15वें स्थापना दिवस पर पांच 'आशा के अग्रदूत' हुईं सम्मानित
आगरा। आशियाना महिला समिति की ओर से सोमवार को सदर स्थित आगरा क्लब में संस्था का 15वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया।
समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आशियाना महिला समिति जैसी संस्थाएं महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। समिति की ओर से समाज में प्रेरणा बनने वाली पांच महिलाओं कीर्ति तिवारी, काव्या जैन, शिल्पा भाटिया, पूजा आहूजा कालरा, मुंजल को आशा का अग्रदूत श्रेणी में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि यह स्थापना दिवस स्वर कोकिला आशा भोसले को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में पारुल गुप्ता, रश्मि रायजादा और कविता भटनागर ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर सुरमयी श्रद्धांजलि दी। वहीं, चंद्रावती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित शानदार समूह नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सचिव मंजू मित्तल ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और डॉ. प्रमिला चावला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान शारदा गुप्ता, बीना पोद्दार, अर्निमा भार्गव, इंदु जैन, सरोज गारव, आशा चोपड़ा, आरती मल्होत्रा और साधना आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।