{"_id":"693d1cdd56b5c054a50be06c","slug":"video-adulterated-mustard-oil-sold-openly-in-jagner-video-goes-viral-on-social-media-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जगनेर में बेचा जा रहा मिलावटी तेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जगनेर में बेचा जा रहा मिलावटी तेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जगनेर। कस्बे में सरसों के तेल के नाम पर खुलेआम मिलावटी तेज बेचा जा रहा है। जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार मिलावटी तेल बेचने का खेल जगनेर कस्बे के बाजार में लंबे समय से चल रहा है। लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिस्की भनक तक नहीं है। जगनेर थाना क्षेत्र के कस्बे की अनाज मंडी के सामने उस समय हड़कंप मच गया। जब एक ग्राहक ने एक दुकान पर मिलावटी तेल को लेकर दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। अनाज मंडी के सामने दुकानों पर लंबे समय से मिलावटी तेल का ये गोरखधंधा लंबे से चल रहा है। यहाँ सरसों के तेल के नाम पर लोगों को मिलावटी तेज खिलाया जा रहा था। जो सीधे लोगो के स्वास्थ्य के हानिकारक है। लोगो ने तत्काल अनाज मंडी के सामने तेल बेच रहे दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग से निरीक्षण कर तेल के सैंपल लेकर कार्यवाही की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।