{"_id":"693d1cd919282076210e04a9","slug":"video-advance-tax-rises-in-jewellery-tourism-and-footwear-sectors-declines-in-others-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सराफा, पर्यटन और जूता क्षेत्र में बढ़ा, बाकी में गिरा एडवांस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सराफा, पर्यटन और जूता क्षेत्र में बढ़ा, बाकी में गिरा एडवांस टैक्स
आगरा जोन के फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा समेत 14 जिलों में सराफा, पर्यटन व जूता क्षेत्र में एडवांस टैक्स बढ़ा है। वहीं, मीट, टेक्सटाइल, हार्डवेयर, कोल्ड स्टोरेज, साबुन-डिटर्जेंट, कंसलटेंसी, मेडिकल क्लीनिक, कोचिंग जैसे क्षेत्रों में एडवांस टैक्स में कमी आई है। यह जानकारी आयकर अधिकारियों ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के साथ मिलकर आयोजित संवादात्मक सत्र में दी। चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर उत्तर प्रदेश (वेस्ट) एंड उत्तराखंड अपर्णा करन रहीं।
उन्होंने कहा कि विभाग हमेशा व्यापारियों व उद्यमियों की आयकर संबंधी समस्याओं को निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब विभाग के पास ऐसी तकनीकी है जिससे हमें टैक्स डाटा उपलब्ध हो जाता है। किसी भी देश का विकास उसके करदाताओं पर निर्भर करता है। इसलिए कर भरिए और देश के योगदान में भागीदार बनिए।
इससे पहले प्रधान आयकर आयुक्त, कानपुर एसएस भदौरिया समेत कई आयकर अधिकारियों ने सत्र के दौरान आगरा जोन में एडवांस टैक्स और टीडीएस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत अपर्णा करन, संजय गोयल, संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, संजय अग्रवाल, आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट अनिल वर्मा, टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ, सीए एसोसिएशन के चेयरमैन गौरव सिंघल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इसके बाद आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन, प्रार्थना जलान, आयकर प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन राजकिशोर खंडलेवाल ने भी अपने विचार रखे। अंत में चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने आयकर संबंधी समस्याओं पर 10 सूत्री और प्री-बजट पर अपने सुझाव के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए 25 सूत्री मेमोरेंडम सौंपा।
कार्यक्रम में विवेक जैन, संजय अग्रवाल, केके पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सीए दीपेंद्र मोहन, रूपकिशोर अग्रवाल, राकेश चौहान, दीपक महेश्वरी, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।