{"_id":"6a5e0125f6a059d70d0645e2","slug":"video-after-controversy-grander-dwadash-jyotirlinga-temple-to-rise-on-1000-sq-yards-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:विवाद के बाद पहले से अधिक भव्य बनेगा 1000 वर्गगज में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:विवाद के बाद पहले से अधिक भव्य बनेगा 1000 वर्गगज में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर
आगरा। भगवान शिव के भक्तों के लिए जल्द ही एक नया आस्था केंद्र विकसित होगा। कुछ सप्ताह पहले विवाद के चलते रुका द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण अब नए स्थान पर पहले से अधिक भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। सिकंदरा स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर से करीब 500 मीटर दूर, वन विभाग के गेस्ट हाउस के सामने ग्राम कैलाश में लगभग 1000 वर्गगज क्षेत्रफल में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि मंदिर का गर्भगृह विशेष आध्यात्मिक स्वरूप में तैयार किया जाएगा। गर्भगृह परिसर की चारों दिशाओं में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे, जबकि ठीक मध्य में बाबा महाकाल विराजमान होंगे। इसके अलावा भगवान चित्रगुप्त, धर्मराज भगवान, हनुमान जी और मां बगलामुखी के मंदिर भी बनाए जाएंगे। महाकाल की शिवलिंग गर्भगृह के बीचोबीच होगी उनके बगल में ही पीतल से निर्मित शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार लाल पत्थर से बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 25 फीट और ऊंचाई 18 फीट होगी। प्रवेश द्वार के बाहर पांच फीट ऊंची विशाल नंदी महाराज की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।