{"_id":"676fc297175c04ac8701600d","slug":"video-aganavara-ka-atama-tharashana-ka-le-umaugdha-hajama-bharata-mata-ka-lga-jayakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अग्निवीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, भारत माता के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अग्निवीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, भारत माता के लगे जयकारे
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव अकोला के अग्निवीर की बृहस्पतिवार को भरतपुर दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम को अग्निवीर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अग्निवीर को आर्थिक सहायता देने तथा अंतिम संस्कार के लिए रोड के सहारे जगह देने की मांग को लेकर दक्षिणी बाईपास तथा आगरा-जगनेर मार्ग को ग्रामीणों ने लगभग 3 घंटे तक जाम कर दिया। अग्निवीर के पार्थिव शरीर का घर पहुंचने पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।अकोला निवासी अग्निवीर 19 वर्षीय सतेंद्र कुमार 13 डोगरा रेजिमेंट में करीब एक साल पहले भर्ती हुए थे। वह 15 दिन के लिए घर छुट्टी पर आया था। गुरुवार को राजस्थान में जिला भरतपुर थाना सेवर के गांव धांधोली में अपनी बहन से मिलने गया था। दोपहर को घर लौटते समय भरतपुर के लुधावई टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार अग्निवीर सैनिक सतेंद्र कुमार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अग्निवीर की मौंके पर ही मौंत हो गई थी। शुक्रवार को अग्नवीर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जहां अग्निवीर सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं अग्निवीर की मौंत पर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं अग्निवीर सैनिक को पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, रालोद नेता महेश जाटव, समाजसेविका सावित्री चाहर, प्रधानपति डा गंभीर सिंह चाहर, निर्मल कुमार, छत्रपाल मुखिया, कैप्टन महेश कुमार, कैप्टन उम्मेद सिंह, डा हरवीर चाहर, हेतराम सिंह, आदि लोगों ने श्रंद्धाजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।