{"_id":"69f46591b493a0732704ee9d","slug":"video-bronchoscopy-makes-it-easier-to-remove-a-piece-stuck-in-the-windpipe-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालना आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालना आसान
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालने की विधि का प्रशिक्षण दिया। इसमें ईएनटी और ऐनेस्थीसिया विभाग के 30 रेजीडेंट शामिल हुए। विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के खेलते समेत मूंगफली, चना, कंकड़ समेत अन्य सामग्री कई बार सांस नली में भी फंस जाता है। ऐसे मरीज आए दिन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आ रहे हैं। इसे निकालने के लिए ब्रोंकोस्कॉपी तकनीकी अपनाई जाती है। इससे आसानी से सांस नली में फंसी सामग्री को बाहर निकाला जा सकता है। इसके बारे में रेजीडेंट को प्रशिक्षण दिया है। कार्यशाला में डॉ. सौम्यता नीरज, डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. सुप्रिया, डॉ. रजनी आदि ने भी जानकारी दी। ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।