{"_id":"69e4b3bc0916d6fc80043832","slug":"video-congress-workers-create-ruckus-at-cmo-office-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय में हंगामा, एसीएमओ से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय में हंगामा, एसीएमओ से हुई नोकझोंक
आगरा के मोहनिया हॉस्पिटल में शिशु की मौत की जांच में देरी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान एसीएमओ और कर्मचारियों से कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने पर स्टाफ ने पुलिस बुला ली। सीएमओ ने कार्यालय में हंगामा करने पर अज्ञात के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। हंगामे के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मोहनिया हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही से 27 मार्च को रेडियो कॉलोनी शहीद नगर निवासी सलमान के पांच महीने के बेटे हुरहान की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पर सीएमओ ने जांच समिति बना दी थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई है। शनिवार को पीड़ित को कार्यालय बुलाया गया, जहां उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित के फोन पर महानगर अध्यक्ष के साथ अन्य कांग्रेसी पहुंच गई तो एसीएमओ के कार्यालय में अस्पताल संचालक पहले से मौजूद था। जब जांच के बारे में पूछताछ की तो कर्मचारी-चिकित्सक एकजुट हो गए और पुलिस बुला ली। जल्द जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत पर विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है। इसमें सभी पहलू देखे जा रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक से अभद्रता करते हुए हंगामा किया। अस्पताल को तत्काल सील कर बंद कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उनको समझाया कि समिति की जांच पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर भी वे मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में थाना सिकंदरा में कार्यालय में हंगामा करने और व्यवधान उत्पन्न करने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।