{"_id":"6a522365ba2806b1700126a9","slug":"video-dance-class-student-returns-home-safe-after-25-hours-rs4-million-ransom-demanded-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:डांस क्लास से लापता छात्रा ढाई घंटे बाद घर पहुंची, मांगी गई थी 40 लाख फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:डांस क्लास से लापता छात्रा ढाई घंटे बाद घर पहुंची, मांगी गई थी 40 लाख फिरौती
आगरा। प्रताप नगर (थाना जगदीशपुरा) में शुक्रवार शाम को डांस क्लास से 10 वर्षीय छात्रा नाटकीय अंदाज में लापता हो गई। पिता कोचिंग पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। घर में 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग का पत्र भी मिला। तीन टीमों में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को छानबीन में लगाया गया। ढाई घंटे बाद छात्रा घर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
बालिका के पिता पोशाक और पूजा सामग्री का कारोबार करते हैं। बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। वह प्रताप नगर स्थित पुलिस चौकी के पास डांस की कोचिंग में जाती है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को सवा छह बजे कोचिंग के बाहर उतारा था। रात करीब आठ बजे बेटी को लेने पहुंचे, तो टीचर ने बताया कि बेटी आई नहीं है। वह घबरा गए। इस पर घर आ गए। घर के बरामदे में पत्र पड़ा मिला। बेटी के अपहरण पर पिता और मां चीखने लगे। इस पर पड़ोसी आ गए। अलकापुरी पुलिस चौकी पर सूचना दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एडीसीपी हिमांशु गौरव को घटनास्थल पर भेजा गया।
प्रताप नगर में बालिका के अपहरण की खबर से लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोग व्यापारी के घर पहुंच गए। इनमें कारोबारी भी शामिल थे। सभी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
तीन टीमों का गठन किया गया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी अपहरण की जानकारी वायरल हो गई। रात करीब 8:51 बजे बालिका घर पहुंच गई। इससे माता-पिता ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।