{"_id":"69f730fed43b122a4b04d168","slug":"video-fan-falls-in-sn-medical-college-tb-ward-patient-injured-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज के टीबी वार्ड में गिरा पंखा, मरीज हुआ घायल; प्राचार्य ने बनाई जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज के टीबी वार्ड में गिरा पंखा, मरीज हुआ घायल; प्राचार्य ने बनाई जांच कमेटी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग में मरीज पर पंखा गिर गया। इससे उसके चेहरे पर चोट लग गई। इससे तीमारदार आक्रोशित होकर हंगामा करने लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ने वीडियो छह से आठ महीने पुराना बताया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी बना दी है। वायरल वीडियो 1.40 मिनट का है। इसमें टीबी विभाग का मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) वार्ड दिख रहा है। इसमें तीमारदार हंगामा करते हुए कह रही है कि मरीज के सिर पर पंखा गिर गया है, जिससे चेहरे पर चोट लग गई है। इसकी ड्रेसिंग नहीं की जा रही है। स्टाफ भी अभद्रता कर रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वीडियो बनाने पर पुलिस और स्टाफ ने आपत्ति जताई। तीमारदार एसएन की चिकित्सकीय सेवाओं पर सवाल उठा रही है। थाना एमएम गेट प्रभारी का कहना है कि ऐसी किसी घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ये मामला छह महीने पुराना है। इसकी कोई शिकायत भी नहीं आई है। फिर भी विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति बना दी है। सोमवार तक रिपोर्ट मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।