{"_id":"6a5e00ec4fbf06540401564e","slug":"video-free-aadhaar-biometric-updates-for-children-aged-5-17-available-until-september-30-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:5 से 17 वर्ष तक के बच्चों का आधार अपडेट 30 सितंबर तक निःशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:5 से 17 वर्ष तक के बच्चों का आधार अपडेट 30 सितंबर तक निःशुल्क
यूआईडीएआई ने दी राहत, समय पर बायोमीट्रिक अपडेट कराने की अपील
आगरा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क करने की सुविधा प्रदान की है। इस अवधि में अभिभावक अपने बच्चों का आधार अपडेट खंदारी स्थित आधार सेवा केन्द्र पर जाकर करा सकते हैं।
यूआईडीएआई के अनुसार 5 वर्ष और 17 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बच्चों का बायोमीट्रिक (फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट कराना जरूरी होता है। समय पर अपडेट नहीं होने पर आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी सेवाओं, छात्रवृत्ति, प्रवेश, बैंकिंग और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है।
यूआईडीएआई ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 तक इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर बच्चों का आधार अपडेट अवश्य करा लें। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए नियमानुसार शुल्क देय होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।