{"_id":"69f731046c6ed59b0606b27c","slug":"video-national-chamber-opposes-toll-tax-on-northern-bypass-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उत्तरी बाईपास पर टोल टैक्स का नेशनल चैंबर ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उत्तरी बाईपास पर टोल टैक्स का नेशनल चैंबर ने किया विरोध
आगरा में नेशनल चैंबर ने उत्तरी बाईपास पर टोल टैक्स लगाने का विरोध किया है। कहा कि इससे लोग उत्तरी बाईपास का उपयोग करने से बचेंगे। शहर से ही भारी वाहन गुजरेंगे। इससे जाम और हादसों का खतरा बढ़ेगा। इसके विरोध में डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि वाहन चालक मथुरा से एत्मादपुर-कानपुर जाने के लिए उत्तरी बाईपास का उपयोग कर रहे हैं। टोल देने पर वाहन चालकों पर आर्थिक भार पड़ेगा, जिससे वह उत्तरी बाईपास का उपयोग करने से बचेंगे। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल का कहना है कि उत्तरी बाईपास का निर्माण मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद समेत अन्य को जोड़ना है, जिससे भारी वाहन मथुरा, खंदौली, सादाबाद होकर गुजर जाएं और शहर में प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स लगने से इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा। शहर से वाहनों की संख्या में कमी नहीं आएगी। इससे जाम-हादसों का खतरा बना रहेगा। ऐेसे में उत्तरी बाईपास को टोल टैक्स मुक्त रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।