{"_id":"6a60c1117a7d15440f0367bc","slug":"video-number-of-patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-has-increased-due-to-change-in-weather-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: माैसम में बदलाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: माैसम में बदलाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
आगरा में मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3,535 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचे। सबसे अधिक 796 मरीज मेडिसिन विभाग में आए। अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्चा बनवाने, डॉक्टर से परामर्श लेने और दवा लेने के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी और दवा वितरण की खिड़की पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। मौसम में आए बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज एसएन पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लंबी लाइनें लगी रहीं। विभिन्न विभागों की ओपीडी के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर से परामर्श के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण इस तरह की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लोगों को बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में विभिन्न विभागों की ओपीडी में 3,535 मरीजों ने उपचार लिया। इनमें कुल 1,254 नए और 2,281 पुराने मरीज पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जहां 282 नए और 514 पुराने मरीजों सहित कुल 796 मरीजों ने परामर्श लिया। इसके बाद ऑर्थोपेडिक्स विभाग में 374, त्वचा एवं यौन रोग विभाग में 287, ईएनटी विभाग में 220 और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 201 मरीज पहुंचे। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 188, मनोरोग विभाग में 184, बाल रोग विभाग में 151, नेत्र रोग विभाग में 132 और सामान्य सर्जरी विभाग में 123 मरीजों पहुंचे। इमरजेंसी मेडिसिन में 101, कार्डियोलॉजी में 91, न्यूरो सर्जरी में 88, प्लास्टिक सर्जरी में 77, डेंटल विभाग में 72 तथा गैस्ट्रो और नेफ्रोलॉजी विभाग में 70-70 मरीजों का इलाज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।