{"_id":"68f740453838bf16940da476","slug":"video-palsa-samata-thavasa-para-algaugdhha-ma-shahatha-palsakaramaya-ka-sharathathhajal-arapata-2025-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस पर अलीगढ़ में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति दिवस पर अलीगढ़ में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित
पुलिस स्मृति दिवस पर अलीगढ़ डीआईजी व एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित क्षेत्र में 21 अक्टूबर 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान नियमित गश्त के लिए निकले थे। उसी समय घात लगाकर स्वचालित राइफल व मोर्टारों से लैस चीनी सैनिकों ने अचानक उन पर छलपूर्वक हमला कर दिया। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए साधारण शस्त्रों के बावजूद पुलिस दल की टुकड़ी ने चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 10 बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन्हीं अमर वीर जवानों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।