{"_id":"69a2b7d8ee3f7b794309f497","slug":"video-abdakaranagara-ma-bcaca-sa-lkara-bugdha-na-gall-lgakara-eka-thasara-ka-tha-hal-ka-bthhaii-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बच्चों से लेकर बड़ों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बच्चों से लेकर बड़ों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी होली की बधाई
अंबेडकरनगर में होली का अवकाश शुरू होने के चलते स्कूलों में होली कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के तमसा मार्ग पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत और रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली खेलने का संदेश दिया। सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द के साथ गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शहर के विकास भवन, बार एसोसिएशन सभागार समेत कई स्थानों पर गुलाल लगाकर गुझिया खिलाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। जलालपुर बार एसोसिशन पर पारंपरिक फगुआ गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं ने जमकर होली खेली। बार अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य ने बताया कि होली का त्योहार हमें भाईचारे के लिए प्रेरित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।