{"_id":"69de020b89f72886360344ed","slug":"video-abdakaranagara-ma-cara-na-cara-ghara-ka-bnaya-nashana-nakatha-oura-javarata-kaya-para-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवरात किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवरात किया पार
अंबेडकरनगर में कटका क्षेत्र में सोमवार देर रात अलग-अलग गांवों में चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने छत के रास्ते घरों में प्रवेश कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया।
कटका के सेमरा पुराना निवासी अनिल शुक्ला ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर चले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया था।
इसी क्रम में लवईया पलया निवासी विजेंद्र बहादुर के घर भी चोरी की घटना हुई। उनके अनुसार, चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और अलमारी से करीब 65 हजार रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठी, दो पायल, मंगलसूत्र और बच्चों का कड़ा उठा ले गए। परिवार की बहू कुछ दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
तीसरी घटना बगिया गांव में सामने आई। फरहान खान ने बताया कि घर में दो लोग मौजूद थे। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये लेकर चले गए। वहीं पलया निवासी लालमणि सिंह के घर भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार की सतर्कता के चलते चोर सफल नहीं हो सके।
क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की टीम लगाई गई है। आसपास के क्षेत्रों में जांच और पूछताछ की जा रही है।s
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।