{"_id":"69e88e1cb2c445bee80e8128","slug":"video-video-amabdakaranagara-ma-aaga-ma-garab-majathara-paravara-ka-aashayana-oura-samana-khaka-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अम्बेडकरनगर में आग में गरीब मजदूर परिवार का आशियाना और सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अम्बेडकरनगर में आग में गरीब मजदूर परिवार का आशियाना और सामान खाक
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव में एक मजदूर परिवार की खुशियों पर उस समय पानी फिर गया, जब अज्ञात कारणों से लगी आग ने उनका आशियाना और शादी की पूरी तैयारियां जलाकर राख कर दीं।
जानकारी के अनुसार खुखुतारा निवासी सतीराम का परिवार वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अमीनपुर गांव में रह रहा है। गांव के ही सलमान बेग ने मानवता के आधार पर अपनी जमीन पर इस परिवार को बसने की अनुमति दी थी, जहां यह परिवार पिछले करीब एक दशक से झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
बताया जाता है कि सतीराम के भाई बनवारी की शादी आगामी 1 मई को तय थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और कपड़े, जेवर समेत जरूरी सामान की खरीदारी भी कर ली गई थी। लेकिन अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में सब कुछ खाक कर दिया।
आग की इस घटना में परिवार का पूरा घर, गृहस्थी का सामान और शादी की तैयारी में जुटाई गई सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और अब उनके सामने दोबारा खड़े होने की चुनौती है।
सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। वहीं पीड़ित परिवार अब पूरी तरह से ग्रामीणों के सहारे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आने वाली शादी और उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।