{"_id":"69a41bea8f67497c720314f5","slug":"video-video-vayaparaya-na-fal-sa-khal-hal-thaya-parakataka-raga-ka-sathasha-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: व्यापारियों ने फूलों से खेली होली, दिया प्राकृतिक रंगों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: व्यापारियों ने फूलों से खेली होली, दिया प्राकृतिक रंगों का संदेश
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर पंचायत अमेठी के तोपखाना स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को होली पर्व से पहले विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान व्यापारियों ने फूलों के साथ होली खेली और एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की बधाई दी। इसके माध्यम से व्यापारियों ने प्राकृतिक रंगों के उपयोग संदेश दिया।
संगठन जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने इस बार नई पहल की है। जिलाध्यक्ष ने केमिकलयुक्त रंग और गुलाल से बचने की अपील की। कहा कि प्रकृति ने हमें जो उपहार दिए हैं, उन्हीं के साथ मिलकर होली खेलनी चाहिए। होली प्रेम और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि हमें पर्यावरण के अनुकूल तरीके से इस त्योहार को मनाना चाहिए।
बताया कि चार दिवसीय होली के तहत रविवार को फूलो की होली, सोमवार को होलिका दहन, मंगलवार को अन्य कार्यक्रम और बुधवार को सुबह 10 बजे तक रंग व 11.30 बजे से फूलों की होली खेली जाएगी। संदीप उर्फ बब्लू कसौधन ने कहा कि केमिकलयुक्त रंग त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसका स्वास्थ्य का गहरा असर पड़ता है।
उन्होंने सभी से प्राकृतिक गुलाल और फूलों का उपयोग करने का अपील की। दीपक आर्य ने कहा कि इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि प्रकृति का सम्मान भी होगा।राजबहादुर पाल ने कहा कि फूलों और प्राकृतिक अबीर से होली खेलने से किसी को नुकसान नहीं होता। यह परंपरा हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने के लिए हानिकारक रंगों की आवश्यकता नहीं है। यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का अच्छा प्रयास है। इस दौरान संजीव जायसवाल, संजय मौर्य, रोहित गिरी, राज कुमार, दीपक पाठक, राम मूरत, सुमित यादव, पृथ्वीस मिश्र, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।