{"_id":"69db819d8f8625b0b00c2296","slug":"video-devotees-gather-for-khamenei-fortieth-day-commemoration-reiterate-message-of-justice-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खामेनेई के चालीसवें पर जुटे अकीदतमंद, इंसाफ का संदेश दोहराया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामेनेई के चालीसवें पर जुटे अकीदतमंद, इंसाफ का संदेश दोहराया; VIDEO
आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनेई के चालिसवें पर अंजुमन अजाए हुसैन की तरफ से मजलिस का अयोजन निकामुद्दीनपुर इमामबाड़ा में किया गया, जिसका अगाज कारी मोहम्मद जुहैश्र रिजवी ने तेलावत से किया।
मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना गुलाम हुसैन मट्टू ने कहा कि आयतुल्लाह खामनाई ने हमेशा यह पैगाम दिया कि कौमों की इज्जत सर झुकाने में नहीं, बल्कि सर उठा कर जीने में है। उनके खुत्बो और बयानों में अक्सर मजलूमों के हक की आवाज़ बुलंद होती थी। वह कहते थे कि इंसाफ के रास्ते पर चलना आसान नहीं, लेकिन यही रास्ता आखिरकार कामयाबी और इज्जत की मंजिल तक पहुंचाता है। मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि खामनाई की शख्सियत का एक अहम पहलू यह था कि उन्होंने सादगी और इबादत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए रखा। सियासत की ऊंचाइयों पर पहुंच कर भी उन्होंने अपने आप को अवाम से जुदा नहीं किया। डाॅ. जावेद अख्तर ने कहा कि मुश्किल हालात में उनका लहजा
नर्म, लेकिन इरादा मजबूत रहता था। कार्यक्रम को मौलाना अबु जफर इस्लाही ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मौलाना सैय्यद सुल्तान, मौलाना मोहम्मद मेंहदी, मौलाना मजाहिर हुसैन, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना इकबाल हैदर, मोहम्मद अब्बास आदि मौजदू रहे। संचालन जीशाल अली आजमी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।